फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: एम्स जम्मू देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां किफायती दरों पर मिल रही जीनोमिक रिपोर्ट

विज्ञापन
health news
125 मरीजों की जीनोमिक रिपोर्ट तैयार की है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू देश का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां मरीजों को किफायती दरों पर अत्याधुनिक जीनोमिक परीक्षण सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

यह सब संभव हो रहा है एम्स जम्मू-फोर बेसकेयर सेंटर फॉर एडवांस्ड जीनोमिक्स एंड प्रिसीजन मेडिसिन के तहत शुरू हुई पहल से। इससे कुछ ही महीनों में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब तक 125 मरीजों की जीनोमिक रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति गुप्ता ने बताया कि पहले कैंसर के उन्नत जीनोमिक परीक्षण विदेश भेजे जाते थे, जिनकी लागत तीन से पांच लाख रुपये तक होती थी। देश में भी निजी संस्थान 1.5 से 2.5 लाख रुपये तक शुल्क लेते थे। लेकिन अब एम्स जम्मू ने इन जांचों की कीमत लगभग एक चौथाई कर दी है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भविष्य में केंद्र की सेवाओं का विस्तार ऑन्कोलॉजी से आगे अन्य जटिल बीमारियों तक किया जाएगा, ताकि व्यक्तिगत चिकित्सा और निवारक स्वास्थ्य सेवा को मजबूती मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed