फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: मरीजों की चिकित्सा देखभाल में डाॅक्टरों की कमी बाधा

विज्ञापन
health news
जम्मू। प्रदेश में बेहतर चिकित्सा देखभाल में डाॅक्टरों की कमी बाधा बन रही है। नए मेडिकल काॅलेजों में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां संकाय और विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी से मरीजों के रेफरल पर रोक नहीं लग पा रही है। जीएमसी उधमपुर में तीन माह से प्रिंसिपल तैनात नहीं है। सरकारी आंकड़ों के तहत स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू के तहत 2144 गजटेड (डाक्टरों समेत) पदों में से 980 खाली हैं। कश्मीर निदेशालय के अधीन 2400 से अधिक पदों में से 400 से अधिक खाली हैं। जीएमसी जम्मू और संबद्ध अस्पतालों में 650 से अधिक गजटेड पदों में से 350 खाली हैं। विधानसभा में कई सदस्यों की ओर से खासतौर पर पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी के मुद्दे को उठाया गया। आरोप लगाए गए कि बड़ी संख्या में डाॅक्टर शहरी चिकित्सा केंद्रों में सालों से डटे हैं, लेकिन ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जा रहे। डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस भी सार्वजनिक अस्पतालों में उनकी कार्यप्रणाली की क्षमता पर सवाल उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू भी मान चुकी हैं कि डाक्टरों की कमी से चिकित्सा देखभाल प्रभावित हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed