फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: अगले हफ्ते शुरू हो सकती है पेट स्कैन मशीन, प्रारंभिक चरण में पकड़ा जाएगा कैंसर

विज्ञापन
health news
-राज्य कैंसर संस्थान को एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से मिली मंजूरी, सस्ती दरों पर होगा टेस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्य कैंसर संस्थान जम्मू में अगले हफ्ते से पेट स्कैन सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जीएमसी प्रशासन को एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इस सुविधा से कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब जम्मू में ही सरकारी स्तर पर पेट स्कैन मशीन से प्रारंभिक स्टेज में ही कैंसर को पकड़ लिया जाएगा। इससे पीड़ित का जल्द उपचार शुरू किया जा सकेगा।
अस्पताल प्रशासन की शुरू में कुछ मरीजों का निशुल्क पेट स्कैन परीक्षण करने की योजना है। इसके बाद सरकारी दरें तय की जाएंगी। इसके लिए पहले से ही पीजीआई चंडीगढ़ से पेट स्कैन मशीन के यूजर चार्जेस (परीक्षण दरें) मंगवा लिए गए हैं। अस्पताल में करीब 14 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक पेट स्कैन मशीन स्थापित की गई है। इसके शुरू होने से मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होगा। जम्मू संभाग के कुछ निजी अस्पतालों में पेट स्कैन परीक्षण के लिए 15 से 20 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। सरकारी स्तर पर प्रदेश में स्किमस सोरा श्रीनगर में पेट स्कैन मशीन का मरीजों को लाभ मिल रहा है। जीएमसी के प्रिंसिपस डॉ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि अगले हफ्ते से पेट स्कैन मशीन को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस मशीन के शुरू होने से कैंसर मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

--------
जीएमसी में 80 प्रतिशत मामले स्टेज तीन और चार के
जीएमसी के अनकोलॉजी विभाग में हर साल 1800 से 2000 के बीच कैंसर के नए मामले आ रहे हैं। इनमें 80 प्रतिशत मामले स्टेज तीन और चार के होते हैं। इन मामलों में कैंसर शरीर के अधिकांश हिस्सों में फैल चुका होता है। इस सूरत में मरीज को अधिक उचित उपचार की जरूरत होती है। अगर पहली या दूसरी स्टेज में ही ऐसे मामले पकड़ में आ जाएं तो बेहतर उपचार से मरीज का जीवन बढ़ाया जा सकता है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में जीएमसी में 1759, 2023 में 2079 कैंसर के नए मामले आए। बीते पांच वर्षों में जम्मू कश्मीर में 55 हजार से अधिक कैंसर के मामले पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed