फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Health Minister lal singh accused of harassment of women doctor

स्वास्थ्य मंत्री पर महिला के उत्पीड़न का आरोप

Tue, 10 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 10 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Health Minister lal singh accused of harassment of women doctor
साइक्रेटरी अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने बख्शीनगर थाने में स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह के अनुसार शिकायत को लीगल सेल में भेजा गया है, उसकी राय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक ने शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, डीजीपी जम्मू, एसएसपी जम्मू, प्रिंसिपल जीएमसी, स्पीकर को भी भेजी है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्विट किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गत दिवस साइक्रेटरी अस्पताल में एक समारोह के दौरान एप्रेन न पहनने पर स्वास्थ्य मंत्री ने ड्यूटी पर उनसे अभद्र व्यवहार किया और बुरा भला कहा। उनके अनुसार वह एक आधिकारिक समारोह नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के दबाव में उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है। चिकित्सक के अनुसार वह मंत्री के इस व्यवहार से बुरी तरह से मानसिक तौर पर परेशान हैं, इसलिए मंगलवार को अवकाश पर भी रहीं।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस जीएमसी श्रीनगर के प्रिंसिपल ने भी स्वास्थ्य मंत्री के व्यवहार को लेकर इस्तीफा देने की पेशकश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed