फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

वाहन चालकों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
health
शिविर में चालकों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SAMBA
विजयपुर। यातायात विभाग की तरफ से मंगलवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वाहन चालकों को उनके स्वास्थ्य संबंधी और गाड़ी चलाने पर नियमों के बारे में जानकारी दी गई। एआरटीओ रेहाना के साथ एमवीडी इंस्पेक्टर सुरिंदर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों की टीम बुलाकर सभी चालकों के स्वास्थ्य की जांच कराई। चालकों ने एआरटीओ से टोल प्लाजा की शिकायत करते हुए कहा कि मात्र 13 किलोमीटर के आने जाने पर सौ रुपये भुगतान करना पड़ता है, जिससे हम दिन प्रतिदिन घाटे में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपके कहने पर इस पर रोक लग सकती है तो हमारे लिए बहुत खुशी का पल होगा। संवाद
विज्ञापन

-----------
सड़क सुरक्षा सप्ताह में यादों के पेड़ थीम पर किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डिग्री कॉलेज के बच्चों को यादों के पेड़ थीम के द्वारा यातायात नियम अपनाने को लेकर जागरूक किया। इसमें अधिकारियों ने कॉलेज में लगे वृक्षों पर प्लेकार्ड लगाकर और सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों को लगाकर बच्चों को इसका पालन करने को कहा।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए भी किया गया कि जब बच्चे और शिक्षक इस प्रांगण में बैठें तो वह वृक्षों पर लगे प्ले कार्ड्स पर लिखे संदेश और सड़क सुरक्षा संबंधी नियम को ध्यान में रखें और हमेशा ट्रैफिक नियम को अपनाएं वहीं अधिकारियों ने कॉलेज के बच्चों और शिक्षकों को शपथ दिलाई कि हम सब लोग मिलकर ट्रैफिक नियम को मानेंगें, वहीं बच्चों ने भी लोगों को संदेश दिया कि ट्रैफिक नियम को अपनाएं सड़क पर हमेशा सावधानी से चलिए, अगर आप दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो आप हेलमेट का इस्तेमाल कीजिए अगर आप कार चला रहे हैं। तो आप सीट बेल्ट का इस्तेमाल करिए और कभी भी शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और न ही गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। इस मौके पर एआरटीओ रेहाना तबस्सुम, इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
50 गाड़ियाें के काटे चालान
बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र में मंगलवार को यातायात पुलिस (रुरल) डीएसपी जसवीर सिंह सलाथिया ने तकरीबन 50 गाड़ियों के चालान काटे। इसमें से कई वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट और अधूरे दस्तावेज थे। उन्होंने चालकों को यातायात का नियम का पालन करने को कहा। यह उनकी सुरक्षा और पहचान के लिए आवश्यक है। उन्होंने परमंडल मोड़ में नाका लगाया। उसके बाद बिश्नाह रोड पर भी वाहनों की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed