{"_id":"5df53de08ebc3e881529027a","slug":"health-jammu-news-jmu199375365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलांवाला पीएचसी पंचायत घर में हुइ शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलांवाला पीएचसी पंचायत घर में हुइ शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पीएचसी पलांवाला की इमारत को ढहा कर नई इमारत का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसको लेकर पलांवाला पीएचसी को पंचायत घर पलांवाला में शिफ्ट करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग खौड़ तथा पंचायत लोअर पलांवाला के लोगों ने शनिवार को पंचायत घर पलांवाला की इमारत को पीएचसी पलांवाला (स्वास्थ्य विभाग) के हैंडओवर कर दिया। यह पंचायत घर की इमारत तब तक पीएचसी पलांवाला के पास रहेगी जब तक पीएचसी की अपनी इमारत बन कर तैयार नहीं हो जाती। इस अवसर पर सरपंच पंचायत लोअर पलांवाला गीता देवी, नायब सरपंच राम सिंह सहित पंचायत के अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
पंचायत घर की इमारत के हैंडओवर के मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिव पंचायत लोअर पलांवाला भान सिंह, जीआरसी जनक सिंह भी उपस्थित रहे। जिन्होंने पूरी कागजी कार्रवाई के साथ पंचायत घर की इमारत को हैंडओवर किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव भान सिंह ने बताया कि अगर इस बीच पंचायत घर की इमारत को नुकसान पहुंचा, तो उसकी जिम्मेदारी पीएचसी पलांवाला की होगी। सरपंच गीता देवी ने बताया कि आज जो हमारे पंचायत घर की इमारत को पीएचसी के हैंडओवर किया गया है, उसकी पूरी कागजी कार्रवाई की गई है। अब पलांवाला क्षेत्र के सभी लोगों को पलांवाला में ही इलाज मिलेगा। इस विषय में बीडीसी चेयरमैन प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि आज जो पीएचसी की इमारत को पलांवाला के पंचायत घर में शिफ्ट करने का जो फैसला लिया है उससे पलांवाला क्षेत्र के लोगों में खुशी है।