{"_id":"5d72ca3a8ebc3e93d76c3962","slug":"health-jammu-news-jmu1926938127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की कमी पूरा करने के गुर बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की कमी पूरा करने के गुर बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव तरोटी के आंगनबाड़ी सेंटर में शुक्रवार को सीडीपीओ खौड़ की तरफ से पोषण माह कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर लगाया। इसमें गांव की महिलाओं को खून की कमी के लक्षण बताए तथा इसके साथ-साथ खून की कमी को पूरा करने के गुर बताए।
सीडीपीओ इंदु जमवाल ने कहा कि यह शिविर हमने पोषण माह कार्यक्रम के तहत लगाया है। यह पोषण माह का कार्यक्रम पूरे सितंबर माह तक चलेगा, जिसमें महिलाओं को सेहतमंद बनने के लिये जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को खून की कमी के लक्षण बताए जा रहे हैं कि जब महिलाओं के शरीर में खून की कमी होती है तो उनके शरीर पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं और खून की कमी को पूरा करने के लिये क्या-क्या आहार सेवन करने चहिये।
इस अवसर पर उपस्थित सीएचओ पलांवाला डाक्टर राजेश बरगोत्रा ने बताया कि महिलाओं को आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, जिसमें हरी सब्जियां, दूध, आदि का ज्यादा सेवन करना चाहिए। शिविर में एक देसी नुस्खा भी खून की कमी को पूरा करने के लिए बताया गया। महिलाओं को बताया कि जब भी आप लोग घर में सब्जी, दाल पकाती हैं तो उसे पकाने के लिये लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करें। शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं ने सीडीपीओ तथा सीएचओ से सवाल जवाब भी किये।