फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,jammu news

गांधीनगर अस्पताल में होगी कोरोना मरीजों की सर्जरी

विज्ञापन
health,jammu news
जम्मू। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा अस्पताल को पूरी तरह से एकल कोविड अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। अब कोरोना मरीजों की जीएमसी के बजाय गांधीनगर अस्पताल में ही सर्जरी होगी। इसके लिए अस्पताल में चार नए ऑपरेशन थियेटर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

जीएमसी के ऑर्थो और सर्जरी विभाग को गांधीनगर में सर्जरी शुरू करने को कहा गया है। इससे पहले जीएमसी में ही कोविड और गैर कोविड मरीजों की सर्जरी की जा रही थी, लेकिन नई व्यवस्था से जीएमसी में सामान्य मरीजों की ही सर्जरी की जाएगी। इससे अस्पताल में कोविड संक्रमण को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। पिछले एक साल से जीएमसी अस्पताल लेवल एक कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। इसमें कोरोना मरीजों के लिए 200 से अधिक बेड तैयार किए गए हैं। अधिकतर पर ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। हाई प्रेशर ऑक्सीजन के लिए अस्पताल में अलग से लिक्विड गैस ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है। अस्पताल में कोविड और गैर कोविड मरीजों के रहने से बड़ी संख्या में स्टाफ भी संक्रमित हो चुका है। इसमें कई स्टाफ सदस्यों की मौत भी हुई है। भविष्य में कोरोना मरीजों की सर्जरी के लिहाज से गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा अस्पताल को तैयार किया गया है। चार ऑपरेशन थियेटर का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और अगले हफ्ते से सर्जरी सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सीडी अस्पताल में भी सौ बेड तैयार
सीडी कोविड अस्पताल को भी कोरोना मरीजों के लिए तैयार रखा गया है। यहां सौ से अधिक बेड तैयार किए गए हैं, जिसमें अधिकतर पर ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। इसी अस्पताल में कोविड मरीजों की स्क्रीनिंग कर गांधीनगर में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में कोरोना मरीज नहीं हैं। गांधीनगर अस्पताल में अधिकतर भर्ती कोरोना मरीज यात्री हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि चार ऑपरेशन थियेटरों को तैयार किया गया है, जिसमें अगले हफ्ते तक सर्जरी सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed