फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

जीएमसी में मजबूत हुई क्रिटिकल चिकित्सा देखभाल

विज्ञापन
health
जम्मू। कोविड चुनौतियों के बीच जीएमसी जम्मू में मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर चिकित्सा देखभाल मजबूत की गई है। इसके लिए जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, आर्थोपेटिक्स, एनेस्थीसिया और न्यूरोसर्जरी विभाग को 222 क्रिटिकल केयर बिस्तर समर्पित किए गए हैं। इसके अलावा जीएमसी को 500 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) का नया आक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी समर्पित किया गया। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) विवेक भारद्वाज ने बुधवार को जीएमसी दौरे के दौरान विभागीय अध्यक्षों को नवनिर्मित क्रिटिकल केयर बिस्तरों के आवंटन पत्र सौंपे।
विज्ञापन

जीएमसी में लगाया गया नया आक्सीजन उत्पादन संयंत्र एसोचैम द्वारा आपातकालीन ब्लाक के लिए दान किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न विभागों में नए क्रिटिकल केयर बिस्तर रोगी देखभाल को मजबूत बनाएंगे। इससे पहले विशेष विशिष्ट क्रिटिकल केयर बिस्तर बाल रोग और स्त्री रोग व प्रसूति विभाग द्वारा सफलतापूर्वक प्रबंधित किए जा रहे हैं। एसीएस ने एनेस्थीसिया विभाग के तहत दर्द क्लीनिक और फार्माकोलाजी और एनेस्थीसिया विभाग के तहत पैलेटिव केयर क्लीनिक का भी उद्घाटन किया। इसकी निगरानी एम्स नई दिल्ली द्वारा की जाएगी। इसके लिए जीएमसी जम्मू के पांच डाक्टरों को एम्स नई दिल्ली में पैलेटिव देखभाल में प्रशिक्षित किया गया है। जीएमसी की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन ने बताया कि 100 बिस्तरों वाले नए आपातकालीन ब्लाक, डीआरडीओ अस्पताल, एमसीएच अस्पताल, आक्सीजन उत्पादन संयंत्र, आक्सीजन समर्थित बिस्तर, वेंटिलेटर, बाल रोड के लिए महत्वपूर्ण देखभाल बिस्तर जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed