फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health

प्रदेश में टेली मेडीसिन सेवा शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
health
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संकट के बीच सामान्य स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए टेली मेडीसिन चिकित्सा सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसमें संभाग स्तर पर जिला और दूरदराज के चिकित्सा केंद्रों को जीएमसी जम्मू और श्रीनगर से जोड़कर मरीजों की चिकित्सा संबंधी उचित सलाह-मशवरा दिया जाएगा। इससे छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए मरीजों को शहर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जम्मू संभाग में इसे जिला जम्मू से शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। जम्मी के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से दूसरे जिलों में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

टेली मेडीसिन चिकित्सा सेवा का उद्देश्य दूरदराज और जिला स्तर के मरीजों को उनके मूल स्थान पर ही विशेषज्ञों इलाज अथवा उपचार संबंधी सलाह मशवरा मुहैया करवाना है। इसमें ईसीजी, रेडियोलॉजिकल इमेज आदि जैसे नैदानिक परीक्षणों, चिकित्सीय जानकारी के लिए इलेक्ट्रानिक चिकित्सा रिकार्ड भेजने और वीडियो कांफ्रेंस से विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ रियल टाइम के आधार पर मरीज की बीमारी पर चर्चा की जाती है। इसके बाद उचित इलाज की चिकित्सीय सलाह दी जाती है। टेलीमेडीसिन के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच बनाई जाती है। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा के अनुसार टेलीमेडीसिन चिकित्सा सेवा शुरू करने के लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed