फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,facilities,jammu news

नारायणा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा

विज्ञापन
health,facilities,jammu news
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एसएमवीडीएनएसएच) में कोविड और गैर कोविड रोगियों की देखभाल के लिए अहम फैसले लिए गए। इसमें रोगी परिचालन क्षमता और मानकों को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

65वीं गवर्निंग बाडी की बैठक में बताया गया कि विशेषतौर पर कोविड महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति के दौरान साधनों को और मजबूत करने की रणनीतियों पर काम करने की आवश्यकता महसूस की गई है। अस्पताल में आईसीयू बेड की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। जिससे रोगी देखभाल में काफी मजबूती मिल रही है। इसके साथ कोविड और गैर कोविड मरीजों के लिए वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जा रही है। अस्पताल में 750 एलपीएम क्षमता का एक और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसे जल्द चालू कर दिया जाएगा। अस्पताल में 425 एलपीएम आक्सीजन प्लांट और 20 केएल एलएमओ स्टोरेज सुविधा पहले से ही काम कर रही है। चालू वित्त वर्ष के दौरान दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को लाभ देने के लिए 6 सेटेलाइट क्लीनिक शुरू की जा रही हैं। इसमें उधमपुर, राजोरी और आरएस पुरा में तीन क्लीनिक पहले ही काम कर रहे हैं, जबकि 3 क्लीनिक कठुआ, डोडा और सुंदरबनी में स्थापित किए जा रहे हैं। बैठक में गवर्निगबाडी के चेयरमैन डा. अशोक भान, मेजर जनरल एसके शर्मा (सेवानिवृत्त), सीईओ रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed