फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health,facilities,jammu news

कल से शालामार जच्चा-बच्चा अस्पताल में ओपीडी बहाल

विज्ञापन
health,facilities,jammu news
जम्मू। जम्मू में कोरोना संक्रमित मामलों में गिरावट के साथ एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। सुपर स्पेशियलिटी और साइकाइट्री अस्पताल के बाद सोमवार 14 जून से शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल शालामार (एसएमजीएस) की ओपीडी बहाल कर दी जाएगी। स्वास्थ्य जांच के लिए मरीजों को पहले फोन पर अप्वाइंटमेंट लेनी होगी।
विज्ञापन

इसमें पेडियाट्रिक (बाल), ईएनटी (नाक कान), गायनी (स्त्री) और त्वचा विभागों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक फोन अप्वाइंटमेंट पर पंजीकृत 25 मरीज ही देखे जाएंगे, जिसमें बाद में धीरे धीरे विस्तार किया जाएगा। सोमवार की ओपीडी के लिए फोन पर अप्वाइंटमेंट करवा सकते हैं।
विज्ञापन

अप्वाइंटमेंट लेने के लिए संबंधित विभागीय अध्यक्षों की ओर से स्टाफ को नामित किया गया है। इसके लिए समर्पित फोन नंबर जारी किए गए हैं, जिसमें घर बैठे ही फोन पर मरीज अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। ये फोन नंबर सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम चार बजे तक चालू रहेंगे। अगले दिन की फोन अप्वाइंटमेंट को उससे पहले दिन ही लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मरीज के साथ एक ही तीमारदार आ सकेगा
अस्पताल में पंजीकरण और ओपीडी क्षेत्र में कोविड उचित व्यवहार का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसमें एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ही आने की अनुमति होगी। इसमें जरूरी मरीजों को ही प्राथमिकता पर ओपीडी सेवा दी जाएगी। ओपीडी क्षेत्र में आने वाले मरीज और तीमारदार को सामाजिक दूरी, मास्क और अन्य दूसरे कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। ओपीडी सेवा बहाल होने से सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी। इससे पहले ओपीडी सेवा बंद होने से बड़ी संख्या में मरीज निजी क्लीनिकों का रुख कर रहे थे, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ बढ़ा है।
वर्तमान में जीएमसी, सीडी, गांधीनगर नया अस्पताल और गांधीनगर पुराने ब्लॉक अस्पताल को कोविड अस्पताल होने के कारण अभी डिनोटिफाइड नहीं किया गया है।
----------
इन नंबरों पर अप्वाइंटमेंट लें
पेडियाट्रिक 9541925359
ईएनटी 9541925360
गायनी 9541925361
त्वचा 9541925362
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed