{"_id":"603752a18ebc3e8ca8361e0f","slug":"health-cards-being-made-for-jammu-kashmir-school-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : स्कूली छात्रों के बनाए जा रहे हेल्थ कार्ड, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी होगी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : स्कूली छात्रों के बनाए जा रहे हेल्थ कार्ड, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी होगी उपलब्ध
Thu, 25 Feb 2021 01:02 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में छात्रों की स्वास्थ्य जांच के स्टूडेंट हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। इस कार्ड में छात्रों की स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहेगी। मिड-डे मील और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त प्रयास के तहत इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। इस कड़ी में बुधवार को सांबा के कारा मदाना सहित अन्य प्राइमरी स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हेलमेट जरूरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस देख रही तमाशा, जनता में नहीं जागरूकता
विज्ञापन
इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों ने छात्रों की सेहत परखी। उनके वजन सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच कर उनके हेल्थ कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य कार्ड में बच्चों की जांच का ब्यौरा दर्जा किया गया। अब भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य जांच में कार्ड से पिछली जांच का ब्यौरा भी मिल सकेगा। समग्र शिक्षा के प्रोजेक्ट निदेशक अरुण मन्हास ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच शुरू हो गई है। साथ ही छात्रों का हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन