{"_id":"648f65e29f0557b8a40c7c74","slug":"health-camp-jammu-news-c-10-jam1008-142953-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू संस्कृति स्कूल में कार्डियक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू संस्कृति स्कूल में कार्डियक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
Mon, 19 Jun 2023 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
शिविर में शामिल छात्र व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संंवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जीएमसीएच जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुशील शर्मा ने बिश्नाह के जम्मू संस्कृति स्कूल, इस्माइल कोथे क्षेत्र में रविवार को एक दिवसीय कार्डियक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य की मृत्यु दर और रुग्णता को कम करने के लिए युवा पीढ़ी को स्वस्थ और हृदय के अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए शिक्षित करना था।
डॉ. सुशील ने कहा कि एथेरोस्क्लेरोसिस धमनियों में वसा और कोलेस्ट्रॉल के निर्माण के कारण धमनियों का सख्त और संकुचित होना है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। व्यस्कों की तरह, बच्चों में एथेरोस्क्लेरोसिस का निदान किया जा सकता है। एथेरोस्क्लेरोसिस बच्चों को अचानक कार्डियक अरेस्ट, हाई कोलेस्ट्रॉल और स्ट्रोक के खतरे में डालता है। आमतौर पर किशोरावस्था (12 से 17) तक इस बीमारी का पता नहीं चलता है। अधिकांश बच्चों में धमनियों में परिवर्तन हल्के होते हैं और एक स्वस्थ जीवन शैली जीने से इसे कम किया जा सकता है। इस मौके पर जम्मू संस्कृति स्कूल की प्रबंधन समिति हरप्रीत सिंह आनंद (अध्यक्ष), रोहिणी आइमा, अवनीत कौर, वरुणा महोत्रा, तरमीत रैना, स्वर्ण कुमार, जितेंद्र सिंह और मुनमुन कोहली ने हृदय जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच करने के लिए डॉ. सुशील और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान डॉ. नासिर अली चौधरी, पैरामेडिक्स और स्वयंसेवकों में रंजीत सिंह, कमल शर्मा, मनीत कुमार, फैसल राशिद, मूसा मुश्ताक, विकास सभरवाल, राजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, जतिन भसीन, संदीप पाल, अर्जुन घुमन, अमन गुप्ता और विकास कुमार मौजूद रहे।