फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   healt

वायरल बुखार से नहीं मिल पा रही राहत

विज्ञापन
healt
जम्मू। संभाग में वायरल बुखार से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में इस बुखार के पीड़ितों का पहुंचना जारी है। इसमें पीड़ित को बुखार अचानक होकर 4-5 दिन तक रह रहा है। हाईग्रेड बुखार 104-105 डिग्री तक जा रहा है।
विज्ञापन

बुखार के साथ उल्टी, शरीर में दर्दे और दस्त की शिकायत भी हो रही है। वायरल बुखार से शिशु अधिक प्रभावित हैं। डाक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव और आर्द्रता का प्रतिशत अधिक रहने से कई तरह के वायरल सक्रिय होते हैं। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण बच्चे इनकी जद में ज्यादा आते हैं। एसएमजीएस अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ. जीएस सैनी के अनुसार वायरल बुखार बच्चों पर ज्यादा हमला कर रहा है। अचानक होने वाला यह बुखार कई दिन तक रहता है, जिसके बाद वायरल के कमजोर पड़ने पर धीरे-धीरे कम होता है। इस वायरल बुखार पर कई बार उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां पूरी तरह से काम नहीं करती हैं। अस्पताल में 500 से अधिक शिशु रोगियों की ओपीडी रहती है, जिसमें 50 फीसदी तक वायरल बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। वायरल बुखार एक पीड़ित बच्चे के दूसरे के संपर्क में आने पर उसे भी अपनी चपेट में लेता है। अस्पताल की इमरजेंसी में शिशु रोगियों की बढ़ी संख्या से एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। मौसम के कारण कई तरह के वायरल बच्चों को कई रोगों से पीड़ित कर रहे हैं। शहर के अन्य अस्पतालों में भी शिशु रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

---
बचाव--
-पीड़ित बच्चे को दूसरे बच्चे के संपर्क में न जाने दें
-पर्याप्त तापमान में पीड़ित बच्चे को रखें
-पानी को उबाल कर ही बच्चों को दें
-बुखार पर ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन कराएं
-अधिक बुखार पर तत्काल ठंडी पट्टियां करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed