फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hayat Ahmed arrested for disturbing Saura

सौरा में अशांति फैलाने वाला हयात अहमद गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन, दागे गए आंसू गैस के गोले

Thu, 17 Oct 2019 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hayat Ahmed arrested for disturbing Saura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उसने डाउन टाउन इलाके से पत्थरबाजों के रिंग लीडर हयात अहमद भट को किया गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


हयात पर पांच अगस्त के बाद सौरा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सौरा और उसके आसपास के इलाकों में प्रदर्शन हुए। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सोवरा पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम से बुधवार को हयात अहमद भट उर्फ हयात डार को गिरफ्तार कर लिया गया। हयात पर जिनाब साहिब सोवरा, आचार, आदि इलाकों में युवाओं को पत्थरबाजी के लिए भड़काने और कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के आरोप हैं। इससे पहले वह घाटी के एक अलगाववादी संगठन मुस्लिम लीग से जुड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भट को हाल ही में ईद पर रिहा किया गया था और उसके बाद से उसे पुलिस ढूंढ रही थी। पांच अगस्त के बाद उसे उसे सोवरा के लोगों को भड़काते देखा गया था। इससे पहले भी भट पर पीएसऐ के तहत 16 मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed