फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   havy rain and snow from fifth march

5 से 7 मार्च तक बिगड़ेगा मौसम

विज्ञापन
havy rain and snow from fifth march
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5 से 7 मार्च तक मौसम के मिजाज फिर से बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने इस अवधि में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कश्मीर में 5 मार्च सुबह से ही हल्की बारिश शुरू होने की आशंका है, जो अगले दो दिन तक जारी रह सकती है। बुधवार को कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पुंछ, राजोरी, बनिहाल, बटोत और भद्रवाह के अलावा कश्मीर के गुलमर्ग, सोनामर्ग, बारामुला, कुपवाड़ा और लद्दाख के द्रास सब डिवीजन में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा जम्मू डिवीजन और कश्मीर के कई हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम खराब रहने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। इसके अलावा बर्फबारी के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित हो सकती है। कई निचले इलाकों में भारी जलभराव हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल
मंगलवार को मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आया। जम्मू में दिन का तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 23.9 और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेह में सबसे कम तापमान
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 6.3
गुलमर्ग माइनस 3.5
पहलगाम माइनस 2.0
श्रीनगर 1.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed