फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Haryana man gets compensation of 5.5 lakhs as a resident of Jammu

हरियाणा के शख्स ने जम्मू का बाशिंदा बनकर 5.5 लाख का मुआवजा लिया

Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana man gets compensation of 5.5 lakhs as a resident of Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फर्जी स्टेट सब्जेक्ट के सहारे जम्मू-कश्मीर का बाशिंदा बनकर सरकारी लाभ लेने के मामले भी सामने आने लगे हैं। क्राइम ब्रांच ने मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने न केवल फर्जी स्टेट सब्जेक्ट बनवाया, बल्कि इसी आधार पर सरकार ने 5.5 लाख रुपये का मुआवजा भी ले लिया। क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले खुलासा किया था कि कई बाहरी राज्यों के लोगों ने मिलीभगत कर जम्मू-कश्मीर का स्थायी नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। ऐसे लोग यहां जमीन खरीदने के साथ-साथ अन्य लाभ भी ले रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी तहसील के गांव मगरपुर के रहने वाले मोहिंदर पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहिंदर ने राजस्व विभाग के कर्मियों की मदद से फर्जी स्टेट सब्जेक्ट बनवाया। इसमें सरकारी खाते से लाखों रुपये लेने और सरकार से धोखाधड़ी की गई है। क्राइम ब्रांच ने शुरूआती जांच के बाद आरोप सही पाए हैं। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed