{"_id":"456508a7a8a73fb0ac375aa2fb1c7577","slug":"harvested-organically-illegal-sale-of-alcohol-on-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की बिक्री पर महिलाओं ने काटा बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की बिक्री पर महिलाओं ने काटा बवाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मलिकपुर गादियान में अवैध शराब की हो रही ब्रिक्र ी को लेकर महिलाओं
विज्ञापन
ने अवैध शराब बेचने वालों के घरों के सामने जमकर बवाल काटा और शराब बेचने
पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की सूचना
आला अधिकारियों को कई बार दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने चेताया कि अगर प्रशासन ने शराब के ठेकों पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
गांव मलिकपुर गादियान में अवैध शराब की ब्रिक्री को लेकर मंगलवार को महिलाआें का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों महिलाएं एकत्रित होकर शराब बेचने वाले लोगों के घरों के सामने पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी करते हुए बवाल काटा। महिलाओं का कहना है कि गांव के अधिकतर पुरुष शराब पीने के आदी हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं मेहनत मजदूरी करके लाती हैं, तो पुरुष मारपीट करके पैसे छीन लेते हैं और शराब पी रहे है। नशे की हालत में पुरुष घर का सामान व अनाज बेचकर भी शराब का सेवन कर रहे हैं। इससे परिवारों की हालत खराब हो गई है। बच्चों को पढ़ाने के साधन समाप्त हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की हो रही अवैध बिक्री को रोकने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि गांव में फैल रही बुराइयों को समाप्त करने के लिए गांव की महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि अगर प्रशासन ने जल्द अवैध रूप से बिक रही शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो आंदोलन तेजकर उपायुक्त से मिलकर शिकायत करेंगे, लेकिन गांव में शराब नहीं बिकने देगी।