{"_id":"6924bbc3dce2368c0d0b6353","slug":"handwara-food-poising-navaan-village-12-peoples-fainted-srinagar-news-c-10-lko1027-770282-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के 12 लोग बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के 12 लोग बेहोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा क्षेत्र के नवगाम गांव में सोमवार सुबह फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के 12 लोग बेहोश हो गए। अन्य परिजन को जब इसका पता चला तो उन्होंने फौरन उन्हें इलाज के लिए न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पहुंचाया। यहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। संभवत: रात के समय खाए खाने से उन्हें फूड पॉयजनिंग हुई है जिसकी वजह से पूरे परिवार की हालत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। परिवार के मुखिया मोहम्मद यूसुफ, उनकी मां हाजीरा बेगम, उनकी पत्नी शफीका, पुत्रियां सुमन, मुरव्वत व इंशा जान, बेटे शीराज अहमद, शरीफ, शफात अहमद खान, पौत्र इमरान खान के अलावा खातून बेगम पत्नी गुलाम हैदर और इखलाक अहमद खान पुत्र राज मोहम्मद खान निवासी खुदी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद