फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Handwara Kashmir Encounter News, five soldiers including two army officer, know about colonel Ashutosh Sharma

Handwara Encounter: उस दिन कर्नल आशुतोष ने कहा था, मेरी यूनिट तो मेरा घर है

Sun, 03 May 2020 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली/ प्रशांत कुमार द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर
अमृतपाल सिंह बाली/ प्रशांत कुमार द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 May 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Handwara Kashmir Encounter News, five soldiers including two army officer, know about colonel Ashutosh Sharma
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद कर्नल आशुतोष - फोटो : साकिब नबी

जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शनिवार को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि आतंकी एक घर में लोगों को बंधक बनाए हुए हैं। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। सेना ने दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया। लेकिन इस दौरान दो सेना अधिकारी, सेना के दो जवान और जेके पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। इन्हीं शहीदों में एक हैं कर्नल आशुतोष शर्मा जिन्हें 2019 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इसके आगे क्या हुआ इस बारे में सेना के एक अधिकारी ने बताया: 
सेना खुफिया सूचना के आधार पर कि आतंकवादी कुपवाड़ा जिले के चंजी मोहल्ला, हंदवाड़ा में एक घर में लोगों को बंधक बना रहे हैं, सेना और जेके पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सेना के पांच और जेके पुलिस के एक जवान ने फंसे लोगों को निकालने के लिए उस घर में प्रवेश किया। सेना और पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक लोगों को निकाल लिया। हालांकि इस दौरान टीम को आतंकवादियों ने निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया। वहीं टीम के दो सेना अधिकारी, दो सेना के जवान और एक जेके पुलिस के सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। उधर, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान सीओ 21-आरआर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन सहित मूल टीम के सभी पांच सदस्य शहीद हो गए हैं।

उस दिन कर्नल आशुतोष शर्मा ने कहा था- मेरी यूनिट तो मेरा घर है

बात है तीन अप्रैल 2020 की। हंदवाड़ा और सोपोर में अलग-अलग ऑपरेशन में चार आंतकी और उनके पांच समर्थक गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से भारी मात्रा हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ। आतंकियों से हुई पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

ये आतंकी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर स्थानीय युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंक की राह पर धकेलते थे। कुछ युवाओं को आतंकी भी बना चुके हैं। ये मॉड्यूल पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग देकर आतंकी बनाता था।

हंदवाड़ा में पकड़े गए आतंकी और उनके समर्थक
1.        परवेज अहमद चोपान पुत्र अब्दुल रशीद चोपान निवासी शतपुरा लंगेट (आतंकी)
2.        मुदसिर अहमद पंडित पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
3.        मोहम्मद रफी शेख पुत्र मोहम्मद एहसान शेख निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
4.         बुरहान मुश्ताक वानी पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी तुलवारी लंगेट (आतंकी)
5.         आजाद अहमद भात पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी शालपुरा लंगेट (आतंकी समर्थक)
6.         अलताफ  बाबा पुत्र सलीम दीन निवासी रफियाबाद बाबागुंड  (आतंकी समर्थक)
7.         इरशाद अहमद निवासी सिलीकूट उड़ी (आतंकी समर्थक)

हंदवाड़ा में बरामद हथियार
1.        एके-47 - 3
2.        एके-47 मैगजीन- 8
3.        एके राउंड - 332
4.        हैंड ग्रेनेड -12
5.         पिस्टल- 3
6.         पिस्टल मैगजीन - 6
7.         पिस्टल राउंड -24
8.        लश्कर आतंकी संगठन का लेटर पैड

इस सफलता के बाद उन्होंने अपनी यूनिट के जवानों की काफी हौसला अफजाई की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यूनिट मेरा घर है। मेरे सभी साथी जवान घर के सदस्य हैं। बता दें कि कर्नल आशुतोष शर्मा को उनकी वीरता के लिए साल 2019 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed