फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Handicraft market decorated in Kashmir Haat, crowd of buyers gathered

Jammu News: कश्मीर हाट में सजा हस्तशिल्प बाजार, खरीदारों की लगी भीड़

विज्ञापन
Handicraft market decorated in Kashmir Haat, crowd of buyers gathered
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वीरवार को कश्मीर हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय के निदेशक मसरत जिया ने कश्मीर हाट में हस्तशिल्प बाजार का शुभारंभ किया। यहां स्टॉल पर स्थानीय कारीगरों के हाथ से बनाए सामान बिक्री के लिए रखे गए हैं। यह बाजार 10 अगस्त तक लगेगा। पहले दिन वीरवार को स्टॉल पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

इस मौके पर निदेशक मसरत जिया ने कहा कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर की हथकरघा और हस्तशिल्प परंपराओं की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देना और संरक्षित करना है। इसमें स्थानीय कारीगरों और बुनकरों द्वारा उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह हस्तशिल्प इस क्षेत्र की सांस्कृतिक जीवंतता और शिल्प कौशल की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कश्मीर हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय की ओर से 432 प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। यहां करीब 20 हजार महिलाएं इसका प्रशिक्षण ले रही हैं। यह महज रोजगार ही नहीं महिला सशक्तिकरण से भी जुड़ा है। कश्मीर के लोगों से अपील की कि अगर वह इस कला को बचाना चाहते हैं तो कारीगरों का कुछ सामान जरूर खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली हस्तशिल्प के लिए लें जीएसटी बिल


निदेशक मसरत जिया ने बताया कि हाल ही में हस्तशिल्प की दुकान पर मशीन निर्मित सामान बेचने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की गई। लोगों से अपील है कि वह हस्तशिल्प लें तो सत्यता की जांच जरूर करें। जीआई टैग देखें, जीएसटी बिल लें और उसपर लिखवाएं कि यह हस्तनिर्मित है। इससे जवाबदेही तह होगी और ठगी होने पर कार्रवाई की जा सकेगी। आने वाले समय में क्यूआर कोड की व्यवस्था करने पर काम चल रहा है, जिसे स्कैन कर सत्यता जांची जा सकेगी।


सोजनी शॉल, कारपेट के निर्माण का प्रदर्शन
मीटिंग हॉल के बाहर ही सोजनी शॉल और तानी काढ़ने, सूत कातने और कारपेट बनाने का प्रदर्शन किया जा रहा था। यहां लोगों ने इन्हें बनाने का तरीका जाना। स्टॉल पर भी तरह तरह की हस्तनिर्मित वस्तुएं देख कर लोग उसकी कला की तारीफ करते दिखाई दिए। बुने हुए कपड़े पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तस्वीर काढ़ी गई थी। यह भी एक स्टॉल पर रखी दिखाई दी। बांस से बना सामान भी लोगों को लुभा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed