{"_id":"9a69c630b20cdc915103f8ef1a97c9e6","slug":"handball-trail-on-15-and-16-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल का सेलेक्शन ट्रायल 15 और 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल का सेलेक्शन ट्रायल 15 और 16 को
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हैंडबाल एसोसिएशन की ओर से आगामी 15-16 सितंबर को शाम चार बजे से मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें जमशेदपुर (झारखंड) में आगामी 7 से 12 अक्तूबर तक हो रही 37वीं जूनियर ब्वायज नेशनल चैंपियनशिप के लिए राज्य की हैंडबाल टीम का चयन किया जाएगा।
एसोसिएशन के महासचिव अश्विनी कुमार रैना के अनुसार ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन