फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   handball competition in ju

हैंडबालः मेजबान का खिताबी मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी से

Wed, 19 Nov 2014 01:05 AM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
handball competition in ju

आल इंडिया अंतर जोनल यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग फाइनल मुकाबले में बुधवार को मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ होगी। वहीं, पुरुष और महिला वर्ग हैंडबाल फाइनल मुकाबले के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, जम्मू यूनिवर्सिटी ने अपने अपने क्वार्टर फाइनल जीतकर फाइनल में भिड़ेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में जम्मू यूनिवर्सिटी और एलएनआईपीई ग्वालियर के मध्य खेले गए मुकाबले के दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी ने 35-28 अंकों से जीत दर्ज की। वीबीएसपीयू जौनपुर और आरटीएमएनयू नागपुर के बीच हुए मुकाबले के दौरान आरटीएमएनयू नागपुर ने मुकाबले को 47-42 अंकों से जीत लिया।

विज्ञापन


जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और सोलापुर यूनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 37-30 अंकों से जीत मिली। वहीं पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 25-10 अंकों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू यूनिवर्सिटी और आरटीएमएनयू नागपुर के बीच हुए मुकाबले के दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी ने 32-26 अंकों से जीत हासिल की। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच हुए मुकाबले के दौरान पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 28-24 अंकों से जीत दर्ज की।

महिला वर्ग में चंडीगढ़ और पटियाला का मुकाबला

handball competition in ju

उधर, महिलाओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हुए सेमीफाइनल के दौरान पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 28-07 अंकों से जीत हासिल की। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और एलपीयू फगवाड़ा के मध्य हुए मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 25-22 अंकों से जीत हासिल हुई।

इसी वर्ग के हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने एलएनआईपीई ग्वालियर से 37-08 अंकों से जीत दर्ज की। जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कन्नौर यूनिवर्सिटी को 28-20 अंकों से हराया। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 26-11 अंकों से कलीकट यूनिवर्सिटी को हराया। वहीं, एलपीयू फगवाड़ा ने पं.आरएसएस यूनिवर्सिटी रायपुर को 34-22 अंकों से पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि अंतर जोनल यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हैंडबाल टीम में दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। गर्ल्स सेक्शन में किरण और दीपा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीडन और उजबेकिस्तान में खेल चुकी हैं। लिहाजा टीम का हौसला जम्मू यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में चल रहे आल इंडिया अंतर जोनल यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप मुकाबले में स्तरीय है। टीम मैनेजर वीना का कहना है कि अब तक के मुकाबले शानदार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed