फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gurudwara Election

Jammu News: लुबाना समाज सुधार सभा की नई कमेटी ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
gurudwara Election
पुरानी कमेटी ने नए प्रधान बलविंद्र सिंह को सौंपा लेखा-जोखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ऑल जेएंडके लुबाना समाज सुधार सभा की एक बैठक बुधवार को गांव कोटली शाह दौला स्थित बाबा मक्खन शाह लुबाना हॉल में हुई। इसकी अध्यक्षता बिरादरी के पूर्व प्रधान व पूर्व जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह ने की। उन्होंने पूर्व कमेटी सदस्यों के साथ मौजूदा कमेटी के प्रधान बलविंद्र सिंह को बिरादरी का पूरा लेखा जोखा सौंपा।
पूर्व प्रधान ने कहा कि कुछ समय पूर्व ऑल जेएंडके लुबाना समाज सुधार सभा की नई कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बलविंद्र सिंह को नया प्रधान चुना गया। उनकी अध्यक्षता में 57 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। आज इस नई कमेटी को बिरादरी की पुरानी कमेटी ने पूरा लेखा जोखा सौंपा है। आज से बलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में नई कमेटी बिरादरी के पूरे काम देखेगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने स्वयं शैली बिरादरी की कमेटी बना ली है। स्वयं ही बिरादरी का प्रधान घोषित कर दिया, लेकिन बिरादरी के लोग उस कमेटी को नहीं मानते। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुरानी कमेटी सदस्यों ने बिरादरी के पैसे का निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। जबकि, असल में वही लोग हैं जो बिरादरी को लूट रहे हैं।किसी को संदेह हो तो बिरादरी का कोई भी सदस्य काम का लेखा जोखा कभी भी मांग ले। कार्यक्रम में बिरादरी सदस्यों ने लबाना समाज सुधार सभा की नई कमेटी को सरोपा देकर सम्मानित किया। मौके पर परमजीत सिंह, मोहिंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, सूरत सिंह तूफानी, कैप्टन केवल सिंह, निर्मल सिंह, शमशेर सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed