{"_id":"61d4a5e2143c035cd335312b","slug":"guru-gobind-singh-jammu-city-news-jmu2512588107","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। चांद नगर गुरुद्वारे में मुख्य कार्यक्रम होगा। परिसर में विशाल पंडाल बनाया गया है। गुरुद्वारे को रंगबिरंगी लाइट और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कार्यक्रम होगा, जिसमें हजारों की संख्या में संगत मत्था टेकर आशीर्वाद लेगी।
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कमेटी की ओर से मंगलवार को सभी प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया। गुरुद्वारा परिसर में संगत के सुगम आगमन और प्रस्थान के साथ पंडाल में बैठने की व्यवस्था की गई है। हालांकि अगर बारिश हुई तो फिर मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारे के अंदर ही होगा। कोविड एसओपी का सख्ती का पालन करना होगा। गुरुद्वारे में आने वाली संगत के लिए मास्क अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से रागी जत्थे और प्रचारक हिस्सा लेंगे। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के सचिव फतह सिंह ने कहा कि प्रकाशोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह दस से शाम चार बजे तक कार्यक्रम होगा। इसमें मंडलायुक्त जम्मू, डीसी और आईजी मुकेश सिंह भाग लेंगे। चांदनगर गुरुद्वारे के साथ-साथ शहर के अन्य गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।