{"_id":"5f603c368ebc3e5aa26cc9b8","slug":"gunfight-breaks-out-in-pulwama-50-rr-crpf-and-police-team-launches-cordon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान, दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका
Tue, 15 Sep 2020 09:29 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में स्थित मरवाल गांव में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसी सूचना पर पुलिस, 50 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को सील करके तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर उनके छिपे होने की सूचना मिली थी, वहां सुरक्षाबलों की टीम के पहुंचते ही आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने जिस इलाके को घेर रखा है, वहां फिलहाल दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं।
विज्ञापन