फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gummat chowk, power corporation

Jammu News: तीन दिन बाद आई बिजली, अब फव्वारे के साथ लगा दिया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
gummat chowk, power corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। लापरवाही के कारण बिजली निगम आए दिन सुर्खियों में रहता है। कभी करंट से लाइनमैन की मौत तो कभी खंभे पर स्मार्ट मीटर लगाने पर। अब विभागीय कर्मियों ने नया कारनामा कर दिया है। फव्वारे की बगल में ही ट्रांसफार्मर लगा दिया है, जिससे हादसे के साथ ढांचा बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों के विरोध के बावजूद मुलाजिमों ने सुरक्षित जगह पर ट्रांसफार्मर लगाने की जहमत नहीं उठाई।
दरअसल, गुम्मट चौक में नगर निगम की निर्माणाधीन पार्किंग से चार दिन पहले पस्सियां सीधी ट्रांसफार्मर पर गिर गई थीं। इससे बिजली ढांचा ध्वस्त हो गया था और तीन दिन से इलाके की बत्ती गुल रही। अब बिजली तो आ गई, लेकिन विभाग ने फाउंटेन और लोक नायक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति के पास ट्रांसफार्मर लगा दिया। फव्वारा दिन-रात चलता रहता है, ऐसे में तेज हवा चलने से पानी सीधा ट्रांसफार्मर व ढांचे पर गिरेगा और बिजली ढांचा जल जाएगा। लोगों के अनुसार चौक पर काफी आवाजाही है, ऐसे में ट्रांसफार्मर परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

सुरक्षित जगह पर व्यवस्था करे विभाग
स्थानीय निवासी तुलसी कुमार ने बताया कि बिना बिजली के तीन दिन बड़ी मुश्किल से निकाले। घर का कोई काम नहीं हो पाया। जहां पर ट्रांसफार्मर लगाया है उसे देख कर लगता है कि बिजली कभी भी जा सकती है। अश्वनी शर्मा के अनुसार बच्चे न ढंग से पढ़ पा रहे थे और ना सो पा रहे थे। जिस जगह पर ट्रांसफार्मर लगाया है वहां हादसे का भी खतरा है। अगर लाइट गई तो समस्या और बढ़ जाएगी। प्रदीप कुमार ने कहा - विभाग केवल काम चलाओ की नीति पर चल रहा है। ट्रांसफार्मर कभी यहां तो कभी वहां। विकास करना अच्छी बात है, लेकिन बिना योजना के तो समस्या पैदा करेगा। इसलिए मांग है कि विभाग जल्द ट्रांसफार्मर को सुरक्षित जगह पर लगाए ताकि बाद में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर गलत जगह पर लगा है, लेकिन लोगों को बिजली भी देनी थी। आला अधिकारी नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जा सके।
- आरक्षित महाजन, जेई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed