{"_id":"5a3bf21a4f1c1bf61b8b46d6","slug":"gujjars-girls-hostel-will-make-in-3-25-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुज्जर लड़कियों का 3.25 करोड़ में बनेगा हास्टल, ट्राइवल अफेयर्स मंत्री ने रखा नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुज्जर लड़कियों का 3.25 करोड़ में बनेगा हास्टल, ट्राइवल अफेयर्स मंत्री ने रखा नींव
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बली गांव में वीरवार को ट्राइवल अफेयर्स मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने गुज्जर-बक्करवाल लड़कियों के गर्ल्स हास्टल की नींव रखी। हास्टल के निर्माण पर 3 करोड़ 25 लाख की लागत आएगी। इस अवसर पर विधायक पवन गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
नींव रखने के बाद मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि इस हास्टल में गुज्जर-बक्करवाल समुदाय की लड़कियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसमें रहने के साथ खेल व मनोरंजन के भी कई प्रकार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ पिछडे़ समुदाय के लोगों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा के जरिये इन समुदाय के विकास पर विशेष तौर जोर दिया जा रहा है। शिक्षा से ही इनको आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। विधायक ने मंत्री के सामने उधमपुर में लड़कियों के लिए हास्टल बनाने की मांग रखी, जिसे मंत्री ने कबूल करते हुए कहा कि जल्द ही हास्टल बनाया जाएगा, जिसमें लड़कियों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद ग्रामीण इलाकों से पहुंचे शिष्टमंडल ने अपनी परेशानियों को मंत्री के सामने रखा और मंत्री ने मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि इस हास्टल के बनने के बाद गुज्जर-बक्करवाल समुदाय की लड़कियों को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस मौके पर डायरेक्टर ट्राइवल अफेयर्स मोहम्मद रफी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।