{"_id":"5951495a4f1c1bb0768b4750","slug":"gst-will-give-big-benefits-to-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से जम्मू-कश्मीर को होगा बड़ा लाभ : जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से जम्मू-कश्मीर को होगा बड़ा लाभ : जितेंद्र सिंह
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा.जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जीएसटी का सबसे ज्यादा लाभ जम्मू-कश्मीर समेत देश के उत्तर पूर्व के आठ राज्यों में होगा। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार को उत्तरी पूर्वी राज्यों के विकास के थीम पर नेशनल हाउसिंग डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र ने कहा कि एक जुलाई से देश में लागू हो रहे सिंगल टैक्स प्रणाली जीएसटी से उत्तरी पूर्वी राज्यों और जम्मू कश्मीर को आर्थिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2022 तक सभी के लिए घर का लक्ष्य रखा हुआ है और जीएसटी के लागू होने के बाद राज्य सरकारों के पास धन बढ़ेगा और इससे वह इस लक्ष्य को भी पूरा कर सकेगी। उन्होंने कहा कि देश में स्वतंत्रता के 70 सालों के इतिहास में जीएसटी का लागू होना ऐतिहासिक रहा। इसे लागू होने से पूर्व कई साल तक चर्चा व सहमति बनाने में लगे हैं और फिर जाकर इसे अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जीएसटी न केवल आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में बड़ा कदम है बल्कि इसके अलावा भारतीय गणराज्य के फेडरल सिस्टम के लिए भी नया चैप्टर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर कोई भी फैसला लेने के लिए तीन चौथाई बहुमत की जरूरत हुआ करेगी इसमें से दो तिहाई बहुमत का प्रतिनिधित्व राज्य सरकारें करेगी।
विज्ञापन