फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GST council meeting concluded in Srinagar

#GST: होटल में ठहरना, मोबाइल खरीदना होगा महंगा, मल्टीप्लेक्स के टिकट होंगे सस्ते

Fri, 19 May 2017 11:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 19 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
GST council meeting concluded in Srinagar
gst

श्रीनगर में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी की दरों को आगामी एक जुलाई से लागू किए जाने की संस्तुति की गई। इस क्रम में टैक्स स्लैब को 5,12,18 और 28 फीसदी के चार हिस्सों में बांटा गया है।

विज्ञापन


बैठक के बाद श्रीनगर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की 15वीं बैठक अब आगामी 3 जून को आयोजित की जाएगी। वित्तमंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में हुए फैसले के अनुसार शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टरों को टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
विज्ञापन


इन सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी सेवाओं पर टैक्स की दरों को 4 स्लैब में बांटा गया है। इस क्रम में ट्रांसपोर्ट सर्विसेज पर टैक्स की दरें 5 फीसदी होंगी। इसके साथ ही रेलवे और हवाई मार्ग से सामान भेजने पर भी 5 फीसदी की टैक्स दरें चार्ज की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी होटलों पर 28 फीसदी टैक्स

GST council meeting concluded in Srinagar
आईटीसी राजपुताना

​टेलीकाम सेवाओं के क्रम में फोन के बिल पर 18 फीसदी की टैक्स दरें लगाई जाएंगी। टूरिज्म सेक्टर में आम आदमी को थोड़ी सी राहत देते हुए 1000 रूपये से कम के टैरिफ वाले होटलों को टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है।

जबकि 1000-2500 रूपए के टैरिफ वाले होटलों पर 12 फीसदी, 2500-5000 रूपए के टैरिफ वाले होटलों पर 18 फीसदी और 5000 रूपए से ऊपर के टैरिफ वाले होटलों से 28 फीसदी टैक्स लिया जाएगा। 

हवाई यात्राओं और टैक्सी सर्विसेज पर ये होंगी दरें

GST council meeting concluded in Srinagar
हवाई यात्राओं पर 5 फीसदी टैक्स - फोटो : file photo

हवाई यात्रा को बढ़ावा देने की कोशिश में सरकार के कदम के तहत इकॉनमी क्लास में हवाई यात्रा पर 5% और बिजनेस क्लास में यात्रा पर 12% जीएसटी लगेगा। इसके साथ ही ओला और ऊबर जैसी टैक्सी सर्विसेज पर टैक्स की दरें 5 फीसदी होंगी। वहीं सोने पर कितना टैक्स लगेगा इसके विषय पर 3 जून को होने वाली जीएसटी काउंसिल की 15वीं बैठक में विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed