फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GST cant be implemented in jammu and kashmir from july

आर्थिक जगत में अलग-थलग पड़ा जम्मू-कश्मीर,1 जुलाई से नहीं लागू होगा जीएसटी

Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 18 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
GST cant be implemented in jammu and kashmir from july
जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर एक जुलाई से आर्थिक क्षेत्र में अलग-थलग हो जाएगा। रियासत में पूरे देश के साथ एक जुलाई को अब जीएसटी लागू नहीं हो सकेगा। जीएसटी लागू करने के लिए विधानसभा सत्र में कश्मीर के हालत पर तो चर्चा हुई, लेकिन जीएसटी पर किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा।

विज्ञापन


अलबत्ता संसदीय कार्य मंत्री ने इस मुद्दे को सदन की बिजनेस एडवाइजरी की बैठक में एजेंडा में शुमार करने की भी जरूरत नहीं समझी। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने बैठक में तय कर लिया कि सिर्फ मृत सदस्यों को श्रद्धांजलि देकर सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। इससे पहले सर्वदलीय बैठक में इसका फैसला हो चुका था।
विज्ञापन


यानी जिस मुद्दे के लिए सत्र बुलाया गया, उस पर बिल्कुल चर्चा नहीं करने पर सभी दलों में आम सहमति बन गई। अब सर्वदलीय पैनल अपनी रिपोर्ट जुलाई में देगा। इसलिए ही मानसून सत्र में जीएसटी विधेयक पारित कराना संभव हो पाएगा। इस तरह जम्मू कश्मीर में जीएसटी कम से कम दो माह देरी से लागू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रियासत को होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान

GST cant be implemented in jammu and kashmir from july
डेमो पिक

अगर अलगाववादियों और विपक्ष का विरोध तब भी जारी रहा तो जीएसटी का मामला खटाई में पड़ सकता है। एक जुलाई से जीएसटी लागू नहीं होने के कारण अब रियासत को 10 हजार करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है।

रियासत से फल और सामान बाहर भेजने में दिक्कत होगी। दूसरे राज्यों से आने वाले सामानों पर दो तरह के टैक्स लगेंगे। एक टैक्स जीएसटी के तहत होगा और दूसरा रियासत सरकार के कानून के तहत वसूला जाएगा। इससे सामानों के दाम बढ़ जाएंगे। रियासत को महंगाई झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed