फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   growing drugs trade in jammu

एक्सक्लूसिव: उड़ता जम्मू बनता जा रहा मंदिरों का शहर

Fri, 22 Jul 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Jul 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
growing drugs trade in jammu
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
नशे के कारोबारियों ने मंदिरों के शहर को उड़ता जम्मू बना दिया है। पंजाब में नशे की हालत को लेकर बनाई गई फिल्म उड़ता पंजाब जैसे हालात जम्मू में बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो साफ हो जाता है कि नशा तस्कर किस कदर युवाओं पर हावी हो रहे हैं। नशे की लत लग चुके युवाओं से लेकर स्कूल, कालेज और बड़े घरों के बच्चों को मुख्य रूप से टारगेट किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी इमारतों और कारपोरेट कार्यालयों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2016 में पहले छह महीने में 93 केस एनडीपीएस के दर्ज हुए हैं। इसमें 57 का चालान पेश हो चुका है और 36 अभी जांच के दायरे में हैं। 136 आरोपी इन मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं। 20 किलो चरस, 10 किलो हेरोइन, 11 किलो ब्राउन शुगर, पौने दो क्विंटल भुक्की, 27729 कैप्सूल, 1997 कोरेक्स और 57 किलो गांजा बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई का महीना भी शामिल कर लिया जाए तो ब्राउन शुगर तीन किलो और पकड़ी गई। यह आंकड़े दिखाते हैं कि हर दूसरे दिन एनडीपीएस का एक केस दर्ज हो रहा है। 

इन जगहों पर बिक रहा ड्रग्स

growing drugs trade in jammu
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो
इसी तरह कठुआ जिले में पिछले छह महीनों में 28 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें 38 लोग गिरफ्तार हुए। इसमें पौने दो किलो हेरोइन, साढ़े चार किलो ब्राउन शुगर, भुक्की 4 किलो, चरस 23 ग्राम, कैप्सूल 10 हजार, सांबा जिले में हालांकि आठ ही मामले दर्ज हुए हैं। इनमें हेरोइन और ब्राउन शुगर का मामला कोई नहीं। इससे साफ हो जाता है कि पंजाब बार्डर से हो रही नशा तस्करी को जम्मू लाया जा रहा है।

शहर के मनोचिकित्सक अस्पताल और बाहु प्लाजा मुख्य रूप से तस्कर इस्तेमाल कर रहे हैं। अस्पताल में जहां नशे की लत छुड़ाने आने वाले युवाओं को टारगेट किया जा रहा है, वहीं बाहु प्लाजा जैसे इलाकों में आने वाले बड़े घरानों के लड़के-लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल हेरोइन और ब्राउन शुगर का हो रहा है। 

इनको बनाया जा रहा शिका
स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के ऊपर वाले बच्चों, कालेज स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को तस्कर अपना शिकार बना रहे हैं। यहां से आसानी से इन्हें पैसे मिल जाते हैं। 

तस्करी के नए तरीके

growing drugs trade in jammu
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
युवतियों को तस्करी में लगाया गया है। वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। बाइक सवार युवा इसकी सप्लाई नशा खरीदने वालों को उनके घर तक पहुंचा देते हैं। एक-एक डोज बनाकर बेची जाती है, ताकि किसी को शक न हो। 

400 से ज्यादा ड्रग एडिक्ट पंजीकृत
नशे की लत में लग चुके 400 से अधिक युवा पंजीकृत हैं, जिनका ड्रग एडिक्शन सेंटर में इलाज चल रहा है। पिछले दो महीनों के भीतर दो युवाओं की इससे मौत हो चुकी है। नशा करने वालों में अब युवतियां भी तेजी से शामिल हो रही हैं। वहीं नशा करने वाले खुद नशा तस्कर भी बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed