{"_id":"696803d1678dbfef070d5488","slug":"grievance-redressal-camp-samba-news-c-273-1-now1001-101572-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्रामीणों ने सड़कों और बिजली-पानी आपूर्ति न होने की समस्याएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्रामीणों ने सड़कों और बिजली-पानी आपूर्ति न होने की समस्याएं बताईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लरोका में एडीसी की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण शिविर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। पंचायतघर लरोका में बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. प्रीतम लाल थापा की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों ने राजस्व, ग्रामीण विकास, बिजली-पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं।
डॉ. थापा ने जनता की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और वास्तविक मुद्दों का समय समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
एडीसी ने जनता को आश्वासन दिया कि शिविर में उजागर किए गए सभी लंबित और अनसुलझे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से लोगों के लिए सुलभ और चिंताओं को दूर करने के लिए समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया। जनता ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और शिविर में अधिकारियों की ओर से दी गई त्वरित प्रतिक्रिया व आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।