{"_id":"5f90418d8ebc3e9b8f2e6763","slug":"grenade-lobbed-in-sangam-area-of-anantnag-no-loss-of-life-or-injury-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, सुरक्षा बलों ने घेरबंदी कर चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, सुरक्षा बलों ने घेरबंदी कर चलाया तलाशी अभियान
Wed, 21 Oct 2020 07:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ दल पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के संगम इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 89 बटालियन पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेरबंदी कर आतंकियों की तलाश में जुट गई है।