{"_id":"c9b528c9c44dcacf82557a011d9fad59","slug":"grenade-hurled-on-army-bunker-in-kupwara-3-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में सेना के बंकर पर ग्रनेड हमला, तीन जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में सेना के बंकर पर ग्रनेड हमला, तीन जवान घायल
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने कुपवाड़ा में हायहामा-कुपवाड़ा मार्ग पर स्थित सेना के टाउन कमांडर के कैंप के बाहर एक ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड के फटने से आसपास की इमारतों और कई वाहनों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
हमले में सेना के तीन जवान भी घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर सेना और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की। बताया जाता है कि आतंकियों को दबोचने के लिए आसपास के गांवों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन