फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade blast near mosque at shopian in J&K

शोपियां में मस्जिद के बाहर विस्फोट, 10 लोग घायल

Thu, 13 Aug 2015 09:07 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
grenade blast near mosque at shopian in J&K

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में एक मस्जिद के बाहर ग्रेनेड ब्लास्ट में लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां के जामिया ट्रेंज मस्जिद परिस में ग्रेनेड हमला उस समय हुआ, जब लोग सुबह की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।

विज्ञापन


यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई,बताया जा रहा है कि ग्रेनेड पानी के कंटेनर के नीचे रखा था। जैसे ही लोगों ने ग्लास उठाया, वह फट गया। ग्रेनेड हमले में घायल हुए लोगों को शोपियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना स्थल से एक जिंदा ग्रनेड भी बरामद किया गया है। जिसे बाद में पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया।

सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला

grenade blast near mosque at shopian in J&K

गौरतलब है क‌ि पुलवामा में प‌िछले कुछ द‌िनों से लगातार आतंकी घटनाएं बढ़ रही है। बुधवार को शोपियां जिले के इमाम साहब इलाके में बुधवार को आतंकियों ने सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया।

इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया था। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सेना ने गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों ने 12 घंटे से भी कम समय के अंतराल में दूसरी बार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बुधवार की देर रात खानयार पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया।

इसमें एक एसआई समेत चार जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र को घेरकर जबर्दस्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रात लगभग पौने नौ बजे आतंकी पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed