जम्मू-कश्मीरः सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड हमला, 19 नागरिक घायल, छह की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में सोमवार को आतंकियों ने एक ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 19 नागरिक घायल हैं। छह घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना यूरोपीय यूनियन के दौरे से एक दिन पहले हुई है। जहां यह घटना हुई वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। जिस समय धमाका हुआ आसापास दुकानें खुली हुई थीं। इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे सोपोर बस अड्डे पर ग्रेनेड हमला किया। जिस समय हमला हुआ वहां काफी भीड़ थी। दुकानें भी खुली हुई थीं। हमले में आतंकियों ने नागरिकों को ही निशाना बनाया।
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे। घटना के बाद सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन ने मौके पर पहुंच कर इलाके को घेर लिया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
दो दिन पहले भी आतंकियों ने फेंका था ग्रेनेड
इससे पहले दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में शनिवार शाम 6:50 बजे बाइक सवार दो आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर ग्रेनेड फेंकने के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर और पांच जवान घायल हो गए थे।