{"_id":"5bc706efbdec2269351db794","slug":"grenade-attack-by-militants-on-police-party-in-baramulla-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों ने पुलिस पार्टी सहित दो जगह किया ग्रेनेड से हमला, डिप्टी एसपी समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों ने पुलिस पार्टी सहित दो जगह किया ग्रेनेड से हमला, डिप्टी एसपी समेत चार लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 17 Oct 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
grenade attack
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बुधवार को दो स्थानों पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। दोनों स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए गए। इसमें एक डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
जिले के पट्टन इलाके में आतंकियों ने एक नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें डीएसपी जफर अहमद व दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें डीएसपी का पीएसओ शब्बीर अहमद भी शामिल है। तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पट्टन में हमले के बाद सुरक्षा बलों ने हाल ही में आतंकी संगठन में भर्ती फैजान मजीद को गिरफ्तार किया। वह दक्षिणी कश्मीर के त्राल का रहने वाला है।
वहीं जिले के राफियाबाद इलाके के त्रकपोरा गांव स्थित सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड कैंप के बाहर गिरकर फट गया। इसमें रोहामा निवासी नागरिक मोहम्मद अशूर मीर घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

सोपोर में रहस्यमय विस्फोट
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके के डोरू गांव में बुधवार को रहस्यमय विस्फोट से दहशत फैल गई। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया।
Jammu and Kashmir: Terrorists attack a police party in Baramulla's Pattan. Two security personnel are injured in the incident. Further details awaited. (Visuals deferred (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/8liI1SHjbW
— ANI (@ANI) October 17, 2018