फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade and weapons recovered from loc area in poonch jammu kashmir

स्वतंत्रता दिवस पर दहशतगर्दों की एक और नापाक हरकत बेनकाब, भारी गोला बारूद और हथियार बरामद

Fri, 10 Aug 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 10 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
grenade and weapons recovered from loc area in poonch jammu kashmir
भरी हथियारों के साथ इनसेट में बरामद ग्रेनेड - फोटो : ANI
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां देश में हाई अलर्ट है वहीं लगातार आतंकियों की घुसपैठ और उनके मंसूबों पर भी पानी फिरता नज़र आ रहा है। सेना ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास से भारी गोला बारूद और हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों की माने तो यह हथियार पाकिस्तान से भारत लायें गए हैं। इन हथियारों को देश में दहशतगर्द स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी नापाक हरकत में इस्तेमाल करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

  
पुंछ जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में गुरूवार देर शाम तैनात सेना की 22 मराठालाई ने नियंत्रण रेखा के पास चापड़ियां क्षेत्र में एक साझा अभियान चलाया। इस दौरान 9 एमएम की एक पिस्टल, 7 पिस्टल की मैगजीन, पिस्टल की 4 गोलियां, 4 सामान ले जाने वाले बैग, एक एके 56 राइफल, एके मैगजीन-3, एके गोलियां-500, एक विदेशी हथियार, एक रिवाल्वर, 2 पानी की बोतलें, 2 रेडियो सेट और 1 बैनेट/एके 47 पर लगाने वाला छुरा शामिल है। सेना ने बरामद सभी हथियार व गोला-बारूद सिक्का मंडी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed