{"_id":"481fda882cef1bc315f5b49a7b080235","slug":"green-tea-is-helpful-in-prevention-of-breast-cancer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तन कैंसर की रोकथाम में मददगार है ग्रीन टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्तन कैंसर की रोकथाम में मददगार है ग्रीन टी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे तीन दिवसीय जेके साइंस कांग्रेस में सोमवार को शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने शोध को पोस्टर के जरिए प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन के दौरान शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने अपने विषय और थीम पर आधारित पोस्टर को तैयार कर जज और विद्यार्थियों को विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
कटड़ा के श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता आशना नागपाल द्वारा स्तन कैंसर से जुड़े विषय पर पोस्टर तैयार कर कई सारी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जानकारी दी। आशना नागपाल ने बताया कि आज के व्यस्त दिनचर्या के चलते ज्यादातर लोग अपने आप को तरोताजा रखने के लिए ग्रीन टी और अन्य चीजों का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रीन टी, सेलेनियम और वीटामीन ई जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से स्तन कैंसर को रोकने में काफी मदद मिलती है। नागपाल ने बताया कि ग्रीन टी या अन्य एंटी आक्सीडेंट को अपने डाइट में इस्तेमाल करने से शरीर के कई सारे टाक्जिन आराम से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
बायोटेकभनोलाजी विभाग में लगाये गए पोस्टर प्रेजेंटेशन के दौरान स्कास्ट की पीएचडी स्कालर आरती हीर ने बताया कि उन्होंने तेजपत्ता पर शोध कर उस पर पोस्टर तैयार किया। उन्होंने बताया कि हम अपने भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए तेजपत्ता का इस्तेमाल करते हैं।
आरती हीर ने बताया कि तेजपत्ता को हम सिर्फ अपने भोजन में ही नहीं बल्कि दवाई के रूप में इस्तेमाल करें तो इससे डाइबीटिज, अल्सर, हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियां, एंटी फंगल और कैंसर की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसके साथ ही इसे हम पेस्टीसाइड, फूड प्राडक्ट और अन्य दवाइयों में इस्तेमाल कर सकते हैं।