फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Greater Kailash Murder Case, Sachin Patial Arrested

Jammu News: ग्रेटर कैलाश हत्या मामले में सांबा का सचिन पटियाल गिरफ्तार

विज्ञापन
Greater Kailash Murder Case, Sachin Patial Arrested
-आरोपी 30 अप्रैल से गिरफ्तारी से बच रहा था, पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ये आठवीं गिरफ्तारी है। पुलिस ने गुप्त व तकनीकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सचिन पटियाल उर्फ संजू निवासी सांबा को गिरफ्तार कर लिया है। ये ग्रेटर कैलाश में भूमि विवाद में हुई मारपीट में शामिल था। बता दें कि भूमि विवाद में अवतार सिंह नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। सचिन की गिरफ्तारी से पुलिस उस पहलू पर जांच कर रही है जिसमें कहा जा रहा है कि ये हत्याकांड साजिश के तहत अंजाम दिया गया।

आरोपी सचिन पटियाल 30 अप्रैल से गिरफ्तारी से बच रहा था। हत्या वाले दिन उसकी गाड़ी (बलेनो) को जब्त कर लिया गया था। गौरतलब है कि पूरे झगड़े के पीछे आरोपी की भूमिका अहम कड़ी के रूप में सामने आ रही है। ऐसे में इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी जम्मू पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है। इस मामले की जांच के लिए बनाई एसआईटी की सहायता के लिए एक राजस्व अधिकारी को भी तैनात किया गया है। बता दें कि शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी प्रभारी पुनीत शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। गंग्याल थाने के एसएचओ हरमोहिंदर सिंह को जिला पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ गांधी नगर की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। इस मामले में भू माफिया गोला शाह समेत छह लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में शामिल पुलिस ने पूर्व एसएसपी शेख महमूद के छन्नी सहित आवास, प्रापर्टी डीलर पुरषोत्तम सिंह के बिश्नाह आवास और भू माफिया गोला शाह के चालक के गंग्याल स्थित आवास पर दबिश दी थी जहां से पुलिस को कई दस्तावेज मिले थे। अब तक की जांच में पुलिस को 60 ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें गोला शाह ने जमीनों की डील की है। इसमें कुछ जमीनों के बेचने के दस्तावेज हैं और कुछ के खरीदने के। पुलिस ने कई डिजिटल उपकरण भी एकत्र किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed