फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grand temple of Tirupati Balaji will be built in Majin, Bhoomi Poojan tomorrow

मजीन में बनेगा तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर, भूमि पूजन कल

विज्ञापन
Grand temple of Tirupati Balaji will be built in Majin, Bhoomi Poojan tomorrow
जम्मू। दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर मंदिरों के शहर जम्मू से सटे सिद्दड़ा के मजीन गांव में 13 जून को भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास होगा। इसके लिए जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग तैयारियां कर रहे हैं। भूमि पूजन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी पहुंच रहे हैं। उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ सीमावर्ती इलाके का दौरा कर सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मंदिर के निर्माण के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय जम्मू से दस किलोमीटर दूर मजीन गांव में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 62.02 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। यह जमीन 40 साल की लीज पर दी गई है। लेकिन इसमें विस्तार का प्रावधान है। भूमि पूजन के लिए जरूरी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसमें सड़क को समतल बनाया जा रहा है। भूमि पूजन स्थल पर आध्यात्मिक मंत्रोच्चारण के साथ सारी प्रक्रिया की जाएगी। मंदिर के निर्माण से मजीन गांववासियों के लिए रोजगार के साधन खुलेंगे। इसके साथ मजीन गांव का नक्शा बदल जाएगा। इस मंदिर में समय के साथ देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। इससे श्री माता वैष्णो देवी की तर्ज पर जम्मू में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक जम्मू में ऐसा कोई विशाल धार्मिक स्थल न होने के कारण तीर्थ यात्री रुक नहीं पाते थे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर, वेद पाठशाला, आवासीय परिसर, पार्किंग आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed