{"_id":"6434740d31431fa152025284","slug":"gram-sabha-arniya-jammu-jammu-news-c-10-1-89232-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परलाह पंचायत की ग्राम सभा में 11 में से चार ही नुमाइंदों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परलाह पंचायत की ग्राम सभा में 11 में से चार ही नुमाइंदों ने लिया हिस्सा
Tue, 11 Apr 2023 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक की पंचायत परलाह में सोमवार को ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) के तहत ग्राम सभा का आयोजन नायब सरपंच राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ है। इस दौरान 11 जनप्रतिनिधियों में से सिर्फ चार के ही मौजूद रहने पर विजिटिंग अधिकारी संजय अरोड़ा ने नाराजगी जताई है। साथ ही पंचायत की बेहतरी के लिए जनप्रतिनिधियों की गंभीरता पर भी सवाल उठाए हैं। ग्राम सभा में सब सेंटर को अपग्रेड करने, क्लीन एंड ग्रीन पंचायत के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बनाने का मुद्दा उठाया गया।
बैठक की शुरुआत में ग्रामसेवक वचन लाल जीपीडीपी के तहत पंचायत के नुमाइंदों और स्थानीय लोगों से क्षेेत्र के विकास के लिए दो अहम मुद्दे चिह्नित करने के लिए कहा गया। लोगों ने गांव में सब सेंटर को अपग्रेड करने और क्लीन एंड ग्रीन पंचायत के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बनाने का मुद्दा उठाया। पंच दर्शन कुंडल ने कहा कि पंचायत में बरसों पुराना सब सेंटर है, जिसे अपग्रेड करने की सख्त जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य सचिव स्तर तक मुहिम शुरू कर दी गई है। नायब सरपंच ने कहा कि गांव में कचरा निस्तारण के लिए प्लांट लगाना चाहिए और गांव का सारा कचरा वहां डंप करना चाहिए। इसके लिए डोर-टू-डोर कचरा उठाने की मुहिम शुरू की जाएगी। विजिटिंग अफसर संजय अरोड़ा ने सबकी सहमति के साथ दो मुद्दों को चिह्नित कर जीडी जीपी प्लान में दर्ज करके प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत के नुमाइंदों की भी जिम्मेदारी है कि समय-समय पर पंचायत की बैठकों में शामिल हों। उन्होंने बताया कि मौजूदा ग्राम सभा काफी अहम थी, लेकिन इसमें सिर्फ चार ही पंचों ने भाग लिया है। इससे पंचायत के नुमाइंदों की अपनी पंचायत की बेहतरी को लेकर गंभीरता देखी जा सकती है।