फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt to surveillance drugs by drones

अब नशे की खेती पर सरकार ड्रोन से रखेगी नजर

Wed, 28 Dec 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 28 Dec 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
govt to surveillance drugs by drones
ड्रोन से रखी जाएगी नजर - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू कश्मीर में अफीम और भुक्की की पैदावार पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। साथ ही नशे की खेती के भौतिक लक्षणों पर नजर रखने के लिए इंफ्रारेड स्पेक्टोमीटर का इस्तेमाल किया जाएगा। सेटेलाइट का भी इस्तेमाल करने की तैयारी है, ताकि राज्य की ड्रग कंट्रोल आर्गेनाइजेशन को मजबूत किया जाए।

विज्ञापन


इसकी जानकारी राज्य मुख्य सचिव बीआर शर्मा द्वारा मंगलवार को स्टेट लेबल अपेक्स कमेटी की ली गई बैठक में दी गई। यह कमेटी राज्य में नशा तस्करी रोकने और अफीम की खेती को लेकर बनाई गई है। बैठक में तस्करी पर सख्ती से निपटने को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई। खेती करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि भांग और भुक्की की पैदावार को अपने-अपने जिले में नष्ट करने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करें। इसके लिए राजस्व विभाग के पूरे रिकार्ड को देखकर काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में पुनर्वास एवं काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने के आदेश

govt to surveillance drugs by drones
महबूबा मुफ्ती सरकार का फैसला - फोटो : File Photo
अवैध रूप से नशे की खेती को नष्ट करने के लिए चौकीदारों और नंबरदारों की मदद लेने के लिए भी कहा गया है। नार्थ, साउथ और सेंट्रल कश्मीर में पुनर्वास एवं काउंसलिंग सेंटर जल्द स्थापित करने के लिए भी मंडलायुक्त कश्मीर को आदेश दिए गए।

लोगों में नशे के प्रति अधिक जागरूकता लाने पर भी बल दिया गया है। कमेटी ने यह भी जरूरत महसूस की कि सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, मीडिया, आबकारी और कृषि विभाग को शामिल कर नशे की अवैध खेती को रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed