फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt focusing on R&D in railways: Prabhu

'सरकार का रेलवे में अनुसंधान और विकास पर ध्यान'

Sat, 02 Jan 2016 05:56 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
govt focusing on R&D in railways: Prabhu

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि रेलवे आने वाले सालों में देश की जीडीपी 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने में कामयाब रहेगा।

विज्ञापन


नरेन्द्र मोदी की सरकार का पूरा ध्यान अनुसंधान और विकास की ओर है। कुछ छोटे प्रयास अनुसंधान और विकास रेलवे में भी किए जा रहे हैं। एनडीए सरकार ने जापान और कोरिया समेत 14 देशों के साथ अनुसंधान और विकास के कार्य के लिए अनुबंध किया है।
विज्ञापन


ये बातें रेल मंत्री ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। प्रभु ने कहा कि आने वाले समय में देश में 2.5 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ में रेलवे का बड़ा हाथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को सही करने में मदद कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले तक देश की आर्थिक व्यवस्था खराब हो गई थी और दुनिया का विश्वास टूट चुका था, कोई भी निवेश के लिए तैयार नहीं था।

आर्थिक व्यवस्था खंडहर हो चुकी थी, मुद्रास्फीति बढ़ गई थी और विकास गिरता जा रहा था, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने देश की जूझती आर्थिक व्यवस्था को संभाला।

दुनिया देश में निवेश करना चाह रही है

govt focusing on R&D in railways: Prabhu

अब दुनिया देश में निवेश करना चाह रही है। हमें दूसरे देशों से निवेश की आवश्यकता है, ना सिर्फ बिल्डिंग बनाने में बल्कि गरीबी को दूर करने के लिए भी। विदेशी निवेश के कारण ही चीन में गरीबी खत्म हुई है।

नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने चीन के विकास को पार कर लिया है। प्रभु ने कहा कि फॉरन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट चीन के मुकाबले बढ़ गई है। मंत्री ने कहा कि विकास दर बढ़ाने के लिए देश को बुनियादी ढांचे में निवेश करने की जरूरत है।

अगर हमें बुनियादी ढांचा चाहिए तो रेलवे में निवेश की जरूरत है। जो प्रधानमंत्री ने कहा भी है कि रेलवे विकास का इंजन है। मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका नजरिया रेलवे के विकास की ओर है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पहले रेल बजट में साढ़े आठ करोड़ रूपए अगले पांच सालों के लिए रेलवे में निवेश किए हैं। ई कैटरिंग से रेल में मिलने वाले खाने की क्वालिटी अच्छी हो सकेगी। हमनें जापान के साथ एक मोउ साइन किया है जिससे रेलवे के सुरक्षा इंतजामों को बेहतर किया जा सके।

जम्मू-हरिद्वार के बीच ट्रेन जल्द

govt focusing on R&D in railways: Prabhu

रेलवे जम्मू और हरिद्वार के बीच एक नई ट्रेन मार्च से शुरू करने जा रहा है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि जम्मू कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

जम्मू कश्मीर एक बहुत अहम देश है और दिल से जुड़ा हुआ है। ये हमारा कर्तव्य है कि घाटी को दिल्‍ली से जोड़ा जाए। जम्मू कश्मीर को रेलवे के जरिए जोड़ने का प्लान बनाया जा रहा है। कुछ जरूरी प्लान बना लिए गए हैं और इसके लिए वित्त मंत्री से फंड के लिए बात की जाएगी।

रेल ब्रिज के लिए दूसरे प्रदेशों में 50 प्रतिशत का निर्माण बोझ राज्य सरकारों पर है लेकिन जम्मू कश्मीर के लिए पूरा फंड केन्द्र देगी। शिवरात्रि से पहले जम्मू और हरिद्वार के बीच ट्रेन शुरू की जाएगी। कश्मीर घाटी के लिए एक विशेष ट्रेन भी जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed