{"_id":"59d5c1eee48aec7e9bbb889070358ae2","slug":"governor-vohra-writes-to-pmo-regarding-ias-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ पहुंचा IAS प्रमोशन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ पहुंचा IAS प्रमोशन का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 06 Feb 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के आईएएस अफसरों का प्रमोशन कोटा मामला प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। राज्यपाल एनएन वोहरा ने पीएमओ में राज्यमंत्री को पत्र लिखकर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को 50 फीसदी पदोन्नति के विशेष कोटा को अगले पांच साल तक के लिए बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया है।
विज्ञापन
उक्त कोटे की अवधि 31 दिसंबर 2013 को समाप्त हो चुकी है। इस कोटे के तहत अन्य राज्यों को मिलने वाले कोटे (33.3 फीसदी) के मुकाबले जम्मू-कश्मीर में तैनात अफसरों को 50 फीसदी कोटे का प्रावधान है। इस विशेष व्यवस्था को समय-समय पर आगे बढ़ाया जाता है, लेकिन 31 दिसंबर 2013 को अवधि समाप्त होने के बाद अभी तक इसे नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार प्रमोशन कोटा के तहत रिक्त पदों के निर्धारण के लिए राज्य सरकार का प्रस्ताव पहले ही लंबित पड़ा है। राज्यपाल ने पीएमओ राज्यमंत्री को लिखे पत्र में इस कोटे के तहत 2013 और 2014 की नियुक्ति के मामले का जल्द निर्धारण किए जाने को भी लिखा है ताकि यूपीएससी को उसी आधार पर चयन समिति की बैठक करने का आग्रह किया जा सके।
विज्ञापन