{"_id":"5ca8e2d4bdec2213fd29a417","slug":"governor-satyapal-malik-visits-tulip-garden-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन का किया दौरा, कहा- यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन का किया दौरा, कहा- यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह
Sat, 06 Apr 2019 11:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने किया ट्यूलिप गार्डन का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने शनिवार को कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती को देखने के लिए अपने सभी चार सलाहकार के साथ पहंचें। यहां उन्होंने कहा कि घाटी में पर्यटकों को कोई खतरा नहीं है। साथ ही कश्मीर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की और दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह बताया। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोग बहुत गर्मजोश और मेहमान नवाज हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कश्मीर दौरे के बीच दुनिया भर के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि घाटी में पर्यटकों के लिए कोई खतरा नहीं है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोग कश्मीर का दौरा कर चुके हैं, वह यहां की सुरक्षा व्यवस्था के गवाह है। साथ ही कहा कि यहां रहने वाले लोग पर्यटकों के प्रति प्रेम और अतिथि भाव रखते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यपाल ने गार्डन में पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया गया कि यह गार्डन 30 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। यहां पर 51 किस्मों के 12 लाख से अधिक ट्यूलिप उगाए गए हैं। इस गार्डन को रविवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
राज्यपाल के इस दौरे में उनके चार सलाहकार के विजय कुमार, खुर्शीद अहमद गनई, केके शर्मा और के स्कंदन मौजूद थे। साथ ही मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम व प्रशासन अन्य अधिकारियों ने भी गार्डन का दौरा किया।