फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor’s rule not imposed in jammu and kashmir: jitendra singh

जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू

Sat, 09 Jan 2016 09:24 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
governor’s rule not imposed in jammu and kashmir: jitendra singh

जम्मू-कश्मीर में राजयपाल शासन लागू कर दिया गया है। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद रियासत में बने राजनीतिक हालात की शुक्रवार को राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से केंद्र सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई थी।

विज्ञापन


राज्यपाल की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार की रियासत में राज्यपाल शासन लागू करने की सिफारिश को राष्ट्रपति ने शनिवार को मंजूरी दे दी है। पीआईबी की और से भी जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू करने की पुष्टि कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री एवं उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. जितेंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में मीडिया को दी जानकारी में जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू हो जाने की जानकारी दी। हालांकि, फिलहाल राजभवन अथवा प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी किए जाने की सूचना नहीं है।

राज्यपाल की ओर से केंद्र सरकार को भी रिपोर्ट सौंपी गई

governor’s rule not imposed in jammu and kashmir: jitendra singh

शुक्रवार को राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजने के साथ ही प्रदेश भाजपा और पीडीपी अध्यक्ष को भी पत्र भेजकर अपनी स्थिति जल्द से जल्द स्पष्ट करने को कहा गया था।

हालांकि, शनिवार तक दोनों ही दलों की ओर से राजभवन को कोई जवाब नहीं दिया गया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि भाजपा किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के चलते महबूबा शोक में हैं।

उनका पूरा हक है कि ऐसी स्थिति में उन्हें पूरा समय दिया जाए। साथ ही सत शर्मा ने गठबंधन सरकार के गठन को लेकर भाजपा की ओर से किसी तरह की नई शर्तें रखे जाने की खबरों को भी खंडन किया।

मुफ्ती के दिखाए रास्ते पर गठबंधन चलेगा

governor’s rule not imposed in jammu and kashmir: jitendra singh

कहा कि भाजपा और पीडीपी का ऐतिहासिक गठबंधन है और पार्टी चाहती है कि यह गठबंधन जारी रहे। कहा कि पार्टी राज्य में शांति और विकास में विश्वास रखती है और चाहती है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के दिखाए रास्ते पर गठबंधन चलता रहे।  

उधर, पीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने भी सरकार गठन के लिए भाजपा की ओर से शर्तें थोपे जाने को सिरे से खारिज किया है। कहा कि महबूबा गहरे सदमे में हैं। मुफ्ती केवल उनके पिता ही नहीं थे, बल्कि गाइड, पथ प्रदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे।

ऐसी स्थिति में फिलहाल सरकार गठन पर बातचीत नहीं हो सकती तो फिर शर्तों पर कैसे बात हो सकती है। कहा कि पार्टी अध्यक्ष और नेता सरकार गठन पर सही समय पर चर्चा कर निर्णय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed