राज्यपाल एनएन वोहरा ने की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एन एन वोहरा ने 29 जून से शुरू हो रही वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 15 मई 2017 को आयोजित पहली सुरक्षा समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों पर हुए कार्य की भी जानकारी हासिल की।
राजभवन में राज्य प्रशासन, सेना, अर्ध सैन्य बलों और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में राज्यपाल ने आगामी यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में राज्य में सुरक्षा वातावरण, यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का सामना करने की तैयारी, प्रत्येक यात्रा शिविर में संयुक्त नियंत्रण कक्षों का कार्य, एमईटी विभाग और जिला आपदा प्रबंधन इकाइयों के साथ संयुक्त नियंत्रण कक्षों को जोड़ने, दोनों यात्रा मार्गों पर पहचाने गए स्थानों पर विभिन्न सुरक्षा बलों के बचाव दल के साथ माउंटेन बचाव दल (एमआरटी) की तैनाती, पूर्व निर्धारित स्थानों पर अच्छी तरह से अग्नि शमन टीमों की तैनाती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों की व्यापक समीक्षा की गई।
राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक को लखनपुर चेक पोस्ट से चंदनवाड़ी और बालटाल तक एक प्रभावी यातायात विनियमन तंत्र तथा सभी यात्रा संबंधित वाहनों की गतिविधियों का ट्रैक रखने के लिए, खासकर पंजीकृत यात्रियों को पवित्र गुफा के लिए बिना रुकावट यात्रा सुनिश्चित करने का सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मुख्य सचिव और जीओसी एक्सवी कोर को क्रमश: पीडब्ल्यूडी और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश देने के लिए अनुशंसित किया जम्मू से श्रीनगर, खनाबल से पहलगाम और श्रीनगर से बालटाल तक सुचारू तीर्थयात्रा के लिए उचित स्थिति में बनाए रखने को सुनिश्चित करने के लिए कहा।